Showing posts with label गुस्ताख़ी माफ़. Show all posts
Showing posts with label गुस्ताख़ी माफ़. Show all posts

Monday, 17 March 2014

सनी लियोन को पार्टी में शामिल करने के लिए ‘आप’-कांग्रेस-बीजेपी में रस्साकसी.

 


 सनी लियोनी- आंखों में राजनीतिक ऑफर की चमक.

चुनावी मौसम के बीच जैसे-जैसे मतदान चरणों की तारीख़ पास आ रही है वैसे-वैसे सियासी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को मतदाओं को रिझाने के हिसाब से मैदान में उतार रही हैं. ताकि अपनी प्रतिद्विंदी पार्टी को करारी शिकस्त दी जा सके.

 

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक के युवा कम अधेड़ और हाफ सेंचुरी मारने के बाद कब्र में पैर लटके अधेड़ कम बुढ्ढों की पसंदीदा डबल टेलेंटिट अभिनेत्री सनी लियोन उर्फ सनी लियोनी को उनकी फैन फॉलोविंग को देखते हुए 'आप' पार्टी ने अपनी टोपी पहनाने की मंशा जाहिर की है.


गुप्त मीटिंग के बाद प्रसन्न मुद्रा में अरविंद केजरीवाल.'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने गृहस्थान केजरीवालपुरम में होली दहन के बाद मध्यरात्रि एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई. मध्यरात्रि में हुई ये वार्ता एकदम गुप्त थी जिसमें किसी भी पत्रकार को शामिल करना तो दूर की बात, मीटिंग की भनक न लगने देने के लिए सभी आप समर्थकों को उनके मोबाईल पर मैसेज भेजा गया था. हालांकि पत्रकार से नेता बने आशुतोष और नेता बनने की जुगत में लगे पुण्य कम पाप मीटिंग में शामिल थे. इन सभी की मौजूदगी में सनी लियोन को पाप कम पुण्य के सामने ‘आप’ की टोपी पहनाने की बात पर मोहर लगाई गई..

 

सियासी हवाओं के भी कान होते हैं इसी तर्ज पर गुप्त मीटिंग और उसके डिसीजन की भनक कुछ ही सेकैंड में बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष कम लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के कानों तक पहुंच गई. राजनाथ सिंह ने  आनन-फानन में वाराणसी के घाट पर होली की सुबह होने का इंतजार कर रहे नरेंद्र मोदी को फोन लगाया. 30 सैकेंड की बातचीत में सिंह ने मोदी को लियोनी और उसकी लाखों की तादाद में फैन फॉलोविंग की बात विस्तार से बताई.

 

मोदी ने तुरंत सनी लियोन उर्फ लियोनी को पार्टी में शामिल करने की बात पर हांमी भर दी और सिंह को कहा- ‘’अगर पार्टी उसको बीहड़ इलाके से भी लोकसभी प्रत्याशी खड़ा करती है तो उसकी वोटों का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो जायेगा. इस तरह पार्टी एक नया कीर्तिमान खड़ा करेगी.’’

सनी के पार्टी ज्वॉइन करने की उम्मीद से उत्साहित नरेंद्र मोदी.

सिंह ने मोदी की बात सुनकर अपना सीना चौड़ा किया और सनी लियोनी को उसी वक़्त (लगभग रात्रि 3 बजे) फोन घुमाया. सनी लियोनी के अपने दूसरे टैलेंट की शूटिंग में बिज़ी होने के चलते फोन उसके पी.ए. ‘कर्मुंडा खैलकर’ ने उठाया.

 

‘खैलकर’ ने सिंह को बताया- "मैडम अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं... आप मैडम के लिए मैसेज छोड़ दें”. सिंह ने खैलकर को सिर्फ इतना ही कहा- “मैडम को बोलना राजनाथ सिंह जी की कॉल थी... वो मुझे अच्छी तरह जानती हैं.. हालांकि फिर भी आप बता दीजियेगा.. बीजेपी वाले राजनाथ सिंह जी.. वैसे मैं सुबह दोबारा फोन तो करुंगा ही”.

 

अब पूरा होगा मम्मी का सपना.

 इसी बीच मुबंई से जानकारी मिली की सनी लियोन का पी.ए. खैलकर कट्टर कांग्रेंसी था. दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के दर्द से उभरने के लिए पिछले दिनों ही सनी का पी. ए. बना था.

इसकी के चलते रात्रि 4 बजे राहुल गांधी को ‘आप’ की गुप्त मीटिंग और लियोनी से सिंह की हुई बात की ख़बर लग गई. राहुल कुछ समय पहले ही होली दहन से निपटने के बाद, बाल्टी में रंग घोलकर, पिचकारी भरने के बाद गुब्बारे फुलाकर सोये थे ताकि अर्ली मॉर्निंग मम्मी को सरप्राइज़ दे सकें.

 

राहुल के आइडिये पर खुशी का इज़हार करती मम्मी सोनिया गांधी.लेकिन राहुल को जैसे ही इस बात की ख़बर लगी वह तुरंत अपने कुर्ते की आस्तीनों को चढ़ाते हुए बिस्तर से खड़े हो गये और बहन प्रियंका गांधी को साथ लेकर सीधे मां के पास पहुंचे. मां ने राहुल और प्रियंका की बात इत्तमीनान से सुनी. लेकिन कुछ फैसला करने से पहले एसएमएस सिंह यानि सरदार मनमोहन सिंह की सलाह लेना ज़रुरी समझा.  तीनों गाड़ी में बैठे और मनमोहन सिंह के घर पहुंचें. जब तीनों एसएमएस जी के यहां पहुंचे तो सिंह जी अपनी नीले रंग की पगड़ी उतार रहे थे और उनके पास रखी पिछले साल की रंग-गुलाल लगी चितरंगी पगड़ी को बांधने की तैयारी कर रहे थे.
 


सिंह ने बिना पगड़ी बांधे ही तीनों की बात सुनी. राहुल ने सिंह को बताया-  “अंकल लियोनी की फैन फॉलोविंग लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है. उसके भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी में भी फैन हैं. अगर संपत सर से इजाज़त मिल जायें तो हम विदेशियों को वोट डालने के लिए समुद्र के रास्ते इंडिया ला सकते हैं.”

राहुल-प्रियंका-सोनिया की एकाग्रता से बात सुनते डॉ. मनमोहन सिंह.

सारी बात सुनने के बाद सिंह ने सनी लियोनी को ‘आप’ और भाजपा से पहले अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए सोनिया गांधी पर दबाव डाला. सोनिया, सिंह का यह दबाव सह न सकीं और कुछ देर के लिए वहीं सौफे पर बेहोश हो गईं. जैसे-तैसे प्रियंका-राहुल ने पानी के छींटे मारकर मम्मी को होश में लाया.

 

उधर, मल्टीटैलेंटिट सनी लियोनी को जब इस बात का पता लगा तो वह अपने नये पेशे में जाने के लिये काफी उत्साहित नज़र आईं. सनी ने इसी बीच अपने फैशन डिजाईनर को राजनीति के हिसाब से कोई नयी ड्रेस डिजाईन करने का आर्डर दिया. साथ ही सख़्त हिदायत दी- “ड्रेस कंफर्टेबल हो... जिसमें हवा बराबर लगती रहे.”

अपने मल्टीटैलेंट पर इठलाती सनी लियोन.

सनी के ट्वीट के बाद गुस्से में मोदी.सनी ने अपने पी. ए. कर्मुंडा खैलकर को आदेश दिया- “तुरंत ट्वीट करों कि सनी लियोनी राजनीति पार्टी ज्वॉइन करने के लिए तैयार है. लेकिन उसकी एक शर्त है. वह आईपीएल की तर्ज पर पार्टी ज्वॉइन करेगी.” यानि जो कोई पार्टी लियोनी को अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती हैं, वह सबसे ज्यादा बोली लगाये और सनी को अपनी पार्टी में शामिल कर ले.

एम हैप्पी.. अब में कुंवारा नहीं रहूंगा.इसके अलावा लियोनी ने खैलकर को एक शर्त के तहत डिस्कलेमर डालने को कहा- “अगर ‘आप’ मुझे अपने यहां ज्वॉइन करती है तो मैं कुमार विश्वास से शादी करुंगी. इसी तरह कांग्रेस में राहुल गांधी से और बीजेपी में नरेंद्र मोदी से क्योंकि मैं अपने होते हुए, इन तीनों को कुवांरा नहीं देख सकती.”

गुस्ताखी माफ़.....बुरा न मानों होली है.

 

रहीसुद्दीन 'रिहान'